बिलासपुर

कोरमी में हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता…गाली गलौच और विवाद से परेशान साथी ने उतारा था मौत के घाट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी में बीते 25-26 सितंबर की रात सुखनंदन धुरी की हत्या हुई थी जिसकी लाश उसके घर में ही कुर्सी में बैठे हुए हालत में मिली थी जिसके सिर में किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। मामले में सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँच अपनी जांच में जुट गई थी।

मृतक के मौत के संबंध मे मृतक के परिजन व गवाहों का बयान ले कर संदेहियों को चिन्हांकित कर हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी पूछताछ के दौरान संदेहियों और परिजनों के कथन से और मुखबीर की सूचना पर संकलित साक्ष्य के आधार पर संदेही ओमप्रकाश मरकाम को हिरासत मे मनोवैज्ञानिक पूछताछ की गयी जो मृतक सुखनदंन धुरी को आये दिन शराब के नशे मे परिवार को गाली गलौच व वाद विवाद करता रहता था

जिससे परेशान होकर हत्या करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी कब्जे से घटना मे उपयोग किये गये लोहे का चापड, नुकीलानुमा राॅड व घटना के समय पहने हुये खून लगे शर्ट व पेन्ट को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र.आर. शोभित केवट आरक्षक केशव मार्को, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू एवं अभिजीत डाहिरे की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...