छत्तीसगढ़बिलासपुर

अपनी खोई वॉकी टॉकी ढूंढने में नाकाम पुलिस, कैसे खोजेगी चोरों को

जाहिर है पुलिस के वॉकी टॉकी आम आदमी के लिए किसी काम के नहीं है, इसलिए जिस किसी को भी यह कहीं मिला होगा उसे चाहिए कि वह उसे पुलिस तक पहुंचा दे ,क्योंकि इससे एक अधिकारी बेवजह परेशान ही हो रही है।

बिलासपुर उदय सिंह

आज भी खाकी वर्दी पर लोगों का भरोसा इस कदर है कि उन्हें लगता है कि जो भी वर्दी धारी है वह इतना सक्षम तो है कि कानून को तोड़ने वालों को सबक सिखा दे। पुलिस की वर्दी आज भी सुरक्षा की प्रतीक है और आस पास खड़ा पुलिस का सिपाही आम आदमी को सुरक्षा का एहसास कराता है, लेकिन अगर पुलिस के अधिकारी ही खुद को असुरक्षित महसूस करें तो फिर समझ सकते हैं कि उनकी कार्यशैली, मनोदशा और आत्मविस्वास किस स्तर तक जा पहुंचा।है ।रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ताला में ताला उत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे थे ।इस दौरान सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात आई यू सी ए डब्ल्यू में पदस्थ डीएसपी शिल्पा साहू का वॉकी टॉकी कहीं गिरकर खो गया। डीएसपी शिल्पा साहू की ड्यूटी लिंगियाडीह, व्यापार विहार, सरकंडा से लेकर एयरपोर्ट तक सीमित थी। दिन भर अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त डीएसपी को शाम को यह पता चला कि उनका वॉकी टॉकी गायब है ।उनकी वॉकी टॉकी कोई उड़ा ले गया या फिर कहीं गिर गया यह तो पता नहीं लेकिन वॉकी टॉकी के ना होने से उनके होश उड़ गए ।उन्होंने इस रास्ते में चप्पे-चप्पे पर तलाश की जहां से वो दिन भर में गुजरी थी लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनकी वॉकी टॉकी कहीं नहीं मिली इसके बाद डीएसपी शिल्पा साहू ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ उन्हें जो संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं उनकी सुरक्षा उनकी अहम जिम्मेदारी होती है और इन संसाधनों के गुम होने पर विभागीय कार्यवाही और आर्थिक दंड का भी प्रावधान है। इसीलिए वॉकी टॉकी के गायब हो जाने से डीएसपी घबराई हुई है।

इसके पहले भी वीआईपी ड्यूटी के दौरान कुछ जवानों और अधिकारियों के वॉकी टॉकी गायब हो चुके हैं जिनके वॉकी टॉकी नहीं मिल पाए उन पर आर्थिक दंड लगाते हुए उनके वेतन से वॉकी टॉकी की कीमत काट ली गई। इतना ही नहीं उन पर विभागीय जांच भी बिठा दी गई, इसलिए पुलिस अधिकारी के लिए वॉकी टॉकी का गुमना साधारण बात नहीं है। शायद यही वजह है कि डीएसपी रैंक की अधिकारी शिल्पा साहू भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनाती के दौरान वॉकी टॉकी के गुम हो जाने से काफी चिंतित है ।जाहिर है पुलिस के वॉकी टॉकी आम आदमी के लिए किसी काम के नहीं है, इसलिए जिस किसी को भी यह कहीं मिला होगा उसे चाहिए कि वह उसे पुलिस तक पहुंचा दे ,क्योंकि इससे एक अधिकारी बेवजह परेशान ही हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...