बिलासपुर

आखिर इस महिला के साथ हुआ क्या…. बुरी तरह आग से झुलसी सड़क के पास मिली, गंभीर हालत में पुलिस ने पहुँचाया हॉस्पिटल…सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आग से झुलसी बदहवास हालत में महिला के मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगो के सूचना पर महिला को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका सघन इलाज जारी है। वही डॉक्टरों के अनुसार महिला क़रीब 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। जिस वजह से उनका बयान नही लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 से किसी ने सूचना दी की महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है। सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस पहुंच गई। वहीं सिविल लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। जवानों ने झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

इसके कारण पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। वही प्रारंभिक जांच में यह पता चला की महिला की उम्र करीब 35 से 37 वर्ष होगी। सोने की दो अंगूठी, कानों में सोने के टाप्स, हाथों में लाल-पीली चूड़ी पहनी है। एक पैर की अंगुली में बिछिया है। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वही आसपास के इलाकों में पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। फिलहाल यह मामला हत्या की कोशिश या फिर आत्महत्या है इसका खुलासा तो पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार