बिलासपुर

लूटपाट और मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई… कब्जे से नकली पिस्टल, बाइक, मोबाइल सहित लूट की रकम बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोगों से लूटपाट मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे प्लास्टिक की लाइटर वाली पिस्टल, बेल्ट, बाइक, मोबाइल और लूट की रकम को बरामद किया गया है। गौरतलब है कि 27 जनवरी को प्रार्थी सूर्यकांत मलिक पिता प्रशांत कुमार मलिक उम्र 21 वर्ष निवासी गोविन्द नगर सिरगिट्टी से बाइक में सवार 3 लोगों ने पिस्टल अड़ाकर मोबाइल और पैसों की लूट को अंजाम दिया था, जिन्होंने प्रार्थी और उसमें दोस्त से मारपीट भी की थी, घटना से भयभीत प्रार्थी ने जिसकी शिकायत 31 जनवरी को थाने में की थी, मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई, इसी क्रम मे गोविन्द नगर सुनसान जगह पर तीन व्यक्ति बाइक मे घूमते मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे

जिसे पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही अमन श्रीवास अपने साथी प्रकाश यादव व अमन सिंह के साथ मिलकर दिना 27.01.2023 को गोविन्द नगर पानी टंकी के पास अज्ञात व्यक्ति से मोबाईल व नगदी रकम 600 रूपये लूट करना स्वीकार किये। आरोपियों के कथन पर घटना मे प्रयुक्त मो.सा. बेल्ट, प्लास्टिक का लाईटर पिस्टल व लूट किये मोबाईल व नगदी रकम 600 रूपये जप्त कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि नवीन दुबे, आरक्षक अफाक खान, संजय यादव, अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...