जांजगीर चाँपा

ट्रेलर रोककर ड्राइवर से चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 385 लीटर डीजल और एक ब्रेजा कार जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर डीजल की लूट करने वाले 4 आरोपीयो को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे 385 लीटर डीजल, हथियार और एक कार को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पीमित कोर्राम पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ ड्रायवर है जों रवि तिवरता जिला कोरबा वाले का ट्रेलर क्रमांक सी.जी. 10 बी.पी. 1301 को 21.09.23 को दीपका कोयला खदान से कोयला लोड कराकर कन्हाईबंद नैला जांजगीर जाने के लिए निकला था जो हिंद कोलवासरी बिरगहनी थाना बलौदा के पास रात्रि करीबन 12-01 बजे पहूंचा था कि वाहन ट्रेलर को राजकुमार खांडे निवासी बिरगहनी एवं उसके अन्य साथी के द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर चाकु दिखाकर ट्रेलर को रोकवाकर ट्रेलर के डीजल टेंक से 400 लीटर डीजल लूट कर ले गए, प्रार्थी की लिखीत रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/23 धारा 392, 294, 506, 34, भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले साहिल पाटले निवासी बुचीहरदी बलौदा, राजकुमार खाण्डे निवासी बिरगहनी, लखन जांगडे निवासी कोरबी एवं आरोपी हीतेश लहरे निवासी कोसा थाना मुलमुला को घेराबंदी कर पकडे हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया,

जिन्होंने बताया कि घटना समय को अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त ट्रेलर वाहन के डीजल टंकी के पाईप को काटकर कुल 11 जरिकेन डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली में भरकर कुल 385 लीटर डीजल को लूटकर ले जाना एंव लखन जांगडे निवासी लपेटपारा कोरबी थाना बलौदा के पास 23,000 हजार रूपये में बिक्री करना तथा बिक्री की रकम 2500-2500 रूपये 8 हिस्से में बाटना तथा ब्रेजा गाडी का अलग से 3,000 हजार रूपये हितेश लहरे को देना बताए, जिस पर घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, एक नग धारदार बडा लोहे का चाकू, नगदी रकम 3500/रूपये लूट किये हुये कुल 11 जरिकेन डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली में भरकर कुल 385 लीटर डीजल किमती 38,000 रूपये को खरीददार लखन जांगडे से विधिवत पृथक -पृथक चारो आरोपियों से जप्ती की कार्यवाही किया गया है, तथा विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 120 बी, 395 भादवि एवम 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा, सउनि केशव प्रसाद साहू, प्र.आर. गजाध पाटनवार, केदार साहू, म.प्र.आर.जीवन्ती कुजूर, आर. संतोष रात्रे, हेमंत साहू, श्याम भूषण राठौर, जितेन्द्र कुर्रे, अमन राजपूत, युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,