बिलासपुर

अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की हुई कार्रवाई, 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त…1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कमान संभालते ही स्थानीय पुलिस ने अभियान निजात को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सरकंडा और कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के अलग अलग मामलो में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिनके कब्जे से 55 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला कोनी थाना क्षेत्र कहा रहा जहाँ पुलिस को सूचना मिली की ग्राम घुटकु बाजार परियापारा तरफ से घुटकु रेल्वे स्टेशन के आउटर पगडड्डी रास्ता से कुछ लोग शराब लेकर सकरी ले जाकर शराब की बिक्री करते है, जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ सकरी निवासी दुर्गा प्रसाद पाल मौजूद था। जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु लेकर जाना स्वीकार किया।

जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। इसी तरह सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्मा मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुवा शराब बिक्री करने की सूचना पुलिस को मिली जिसपर उन्होंने तत्काल मौके पर दबिश दी।

जहा पुलिस को मोपका निवासी बजरंग वर्मा को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके कब्जे से पुलिस को 28 लीटर महुवा शराब और 200 रूपये बिकी रकम बरामद किया है। इसी तरह उसी मोहल्ले में शराब बेचने वाले के ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी जहां मोपका निवासी रेखा वर्मा भी अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त पाई गई पुलिस को उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम 200 रुपए बरामद किया है।तीनो ही मामलों में स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...