बिलासपुर

निजात अभियान:- फिर पकड़े गए कफ सिरप और गांजे के दो सौदागर, सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान को काफ़ी गति मिल रही है। जहाँ रोजाना ही अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से नशीली दवा और गांजा जब्त किया है।

मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मन्नाडोल तिफरा निवासी दीपक दास माकिनपुरी रायपुर से कफ सिरप लेकर बस रूट से बिलासपुर लेकर आया था। तब सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा बस स्टैंड में युवक को रंगे हाथों पकड़ा। जिसके कब्जे से एक कार्टून में कोडीन फास्फेट कफ सिरप 30 नग कीमती 3600 बरामद किया है।

इसी तरह पुलिस को गणेशनगर ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने की सूचना मिली जहा पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तो दयालबंद निवासी महेंद्र बोले वहा मौजूद था। जिसके पास सफेद बोरी में रखे 2.7 किलो गांजा बरामद किया। दोनो ही मामलो में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...