बिलासपुर

कटनी से आने वाले नशीली दवाओं से शहर में फलफुल रहा नशे का अवैध कारोबार,,दो आरोपी चढ़े सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, जांच के दायरे बढ़ाने शुरू की गई कवायद..

भुवनेश्वर बंजारे

SGN बिलासपुर – विकास की ओर अग्रसर न्यायधानी में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। जिसको लेकर पुलिस के रूटिन की कार्यवाही भी उट के मुंह मे जीरा साबित हो रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइन पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिनका कनेक्शन मध्यप्रदेश कटनी में होने की बात कही जा रही है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के माँ और पत्नी एनडीपीएस के मामले में संलिप्त पाए गए थे। जो पहले ही जेल में है।जिनके आधार पर एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने जरहाभाठा निवासी धर्मेंद्र गेंदले को रंगे हाथों पकड़ा जिसके कब्जे से कोडिन सिरप 120 नग जब्त किया गया है।

इसी तरह जरहाभाठा निवासी गौरव खांडे के कब्जे से 80 नग कोडिन सिरप जब्त किया गया। दोनो ही आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पुलिसिया जांच मे पता चला की आरोपी के संबंध दीगर प्रदेश तक़ है, जिनसे ये आरोपी नशे का सामान खरीदते थे। जिसके आधार पर अब एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारिओ के अनुमति से कटनी जाकर भी फरार आरोपी तक़ पहुंच शहर में फलफूल रहे नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने प्रयास करेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज