बिलासपुर

तलवार लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार…. आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सेमरताल धान मंडी के सामने तलवार लहराकर आमजनों को भयभीत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राहगीरों को डराने-धमकाने की नीयत से हाथ में तलवार लहराते हुए घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जयप्रकाश मानिकपुरी 39 वर्ष निवासी ग्राम सेमरताल, थाना कोनी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 34 इंच लंबी लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसका आगे का भाग तेज और नुकीला पाया गया। जिसके बाद तलवार को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

कोनी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि लगातार निगरानी, तत्परता और सूझबूझ से तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...