बिलासपुर

बीती रात 3 बाइक सवार हुए सड़क दुघर्टना का शिकार,  1 व्यक्ति की मौत 2 घायल….एक ही बाइक में सवार थे तीनों

रमेश राजपूत

बिलासपुर – यातायात नियमों की अनदेखी और ड्राइविंग के दौरान नशे का सेवन अपने साथ ही दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ है जिसका खामियाजा एक साथ कई परिवारों को झेलना पड़ता है ऐसा ही एक सड़क हादसा फिर सामने आया है जिसमे बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई है, वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जानकारी के मुताबिक तारबाहर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवक शराब के नशे में चूर होकर बाइक चला रहे थे। अचानक इनकी गाड़ी सीएमडी कॉलेज के आस-पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों बाइक सवार गिर गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

वही इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बिलासपुर तारबहार डीपु पारा में छट्टी मनाने आए थे जो सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमे सिंधी कॉलोनी में रहना वाले विश्वनाथ की मौत हो गई। वही केदार सिंह मरावी और विक्रम सिंह मरावी घायल है जिनका इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...