जांजगीर चाँपा

घर और वाहनों में आगजनी को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में आगजनी कर आतंक मचाने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरदी महामाया निवासी फागुराम देवांगन ने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 08.05.2025 की दरम्यानी रात्रि में कार, पीकप, ठेला, मकान का छज्जा में पेट्रोल डालकर आरोपी द्वारा आग लगा दिया है। जिससे कार, पिकप का टायर, पीकप का तालपतरी जलकर नष्ट हो गया है। मामले में बलौदा पुलिस ने विवेचना शुरू कर जहा संदेह के आधार पर संतोष कुमार साहु को पकड़ा।

जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना के दरमियानी रात्रि में घर के बाहर रखे कार, पीकप के टायरों में पेट्रोल डालकर आग उसके द्वारा ही लगाया गया था। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष तम्बोली थाना प्रभारी बलौदा, उनि राजेश कुमार साह, प्रआर मुकेश यादव, आर. युवराज सिंह, लखेश विष्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...