सीपत

सत्याग्रह की खबर का असर:- मिट्टी धंसने से हुई मजदूर की मौत के मामले में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज…मौके पर मौजूद ट्रैक्टर भी किया गया जब्त

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के परसाही निवासी मजदूर विष्णु सिदार की मौत के मामले में ट्रैक्टर मालिक की असंवेदना और पीड़ित परिवार के साथ किये गए मामले को रफा दफा करने की कोशिश का पर्दाफाश सत्याग्रह न्यूज़ ने बड़े ही निष्पक्षता के साथ किया था, जिसका ही असर रहा की सीपत थाने पुलिस को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच और बयान के बाद ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ग़ौरतलब है कि बीते 17 फरवरी को मजदूर विष्णु सिदार ट्रेक्टर मालिक जगत सिदार के ट्रेक्टर में अवैध मिट्टी की खुदाई करने लीलागर नदी के पास ग्राम ऊनि गया था, जहाँ मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसक गई और मजदूर विष्णु उसमें दब गया, जिसकी जानकारी ट्रैक्टर चालक जो ट्रैक्टर मालिक का बेटा था उसने इसकी जानकारी अपने पिता जगत सिदार को दी, जिसने मौके पर पहुँचकर उसे बाहर निकालकर बाइक में 8 किलोमीटर दूर गांव परसाही उसके घर में छोड़कर चला गया,

परिजनों ने जब विष्णु को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी, मामले कि सूचना सीपत पुलिस को दी गई, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। जिनके द्वारा मंगलवार 21 फरवरी को मामले में जांच और बयान के बाद ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ़ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

महिंद्रा की जगह सोनालिका ट्रैक्टर को किया गया था पेश ..

मामले में मंगलवार को एक और नया मोड़ तब सामने आया जब पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया जिसमें घटना में पेश किए गए सोनालिका ट्रैक्टर की जगह घटना में मौजूद महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

इस कार्रवाई में जो पूर्व में लीपापोती की जा रही थी यह भी साफ हो गई कि किस तरह अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा था।

घटना के बाद भी मजदूर के जिंदा रहने का दावा…

घटनास्थल पर मौजूद ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार के अलावा अन्य ने भी मजदूर विष्णु के घटना के बाद भी जिंदा रहने का दावा किया है, लेकिन जब विष्णु जिंदा था तो उसे हॉस्पिटल क्यो नही ले जाया गया? और तब भी पुलिस को या डायल 112 को सूचना क्यो नही दी गई ? ऐसे कई सवाल अब भी अनसुलझे है।

3 मासूमों के सिर से छीन गया पिता का साया…माँ हुई बेहाल

मजदूर विष्णु की मौत भले ही कैसे भी हुई हो लेकिन उसके 3 बच्चियों के सिर से उसके बाप का हाथ जरूर उठ गया है, वही उनकी माँ के पास भी और कोई सहारा नही है, क्योंकि विष्णु ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था, जिसके चले जाने से यह परिवार बेसहारा हो गया है, जिन्हें न्याय के साथ ही सभी का सहयोग और उचित मुआवजे की दरकार है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...