मस्तूरी

स्कूटी सवार युवती हुई सड़क दुर्घटना का शिकार…मौके पर हुई मौत, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका…मस्तूरी तहसील के पास हुई घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – तहसील के पास अंजलि नर्सरी मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना मे स्कूटी सवार युवती की घटना स्थल में ही मौत हो गईं वही मस्तूरी पुलिस मौक़े पर पहुंच आगे की कार्रवाई मे जुट गईं है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9,30 बजे के आसपास मस्तूरी तहसील के पास अंजलि नर्सरी के मोड़ पर मस्तूरी तरफ जा रही स्कूटी क्र. CG22 W5433 सवार युवती स्कूटी समेत दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर मृत पाई गई है। जिसकी सूचना पीछे चल रहे अन्य राहगीरों ने डायल 112 को दी है।

जिसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की पहचान हेतु बैग की तलाशी ली जिसमे से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान मनीषा पैकरा पिता अरथ सिंह पैकरा उम्र 20 वर्ष पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा निवासी के रूप मे हुई। बैग से मिले कागजात से अंदाजा लगाया जा रहा है की मृतिका बिलासपुर स्थित डीपी कॉलेज मे पढ़ती थी जो बिलासपुर कॉलेज जा रही होगी,

तभी दुर्घटना की शिकार हो गईं होंगी। फिलहाल मस्तूरी पुलिस मृतिका के शव को मौक़े से उठाकर मस्तूरी स्थित मरच्यूरी में रख दिया गया है एवं परिजनों को सुचना दे दी गईं है।

किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका..

दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी किसी के पास नही है, पीछे से आ रहे एक राहगीर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुँचे तो युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिरी हुई थी, जिसकी मौत हो चुकी थी, अब मामले में पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...