पेण्ड्रा

अनियंत्रित रफ्तार बनी मौत की वजह, बाइक चालक की गई जान….हो जाये सावधान

रमेश राजपूत

पेंड्रा– रोजाना सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जाती है, इसके बावजूद वाहन चालक अपनी रफ़्तार पर नियंत्रण नही रखते, जिसकी वजह से ही लगातार सड़क हादसों में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे है और किसी न किसी परिवार से उनके अपने उनसे दूर हो जाते है। एक ऐसा ही सड़क हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के भाड़ी गाँव के पास हुआ है, जहाँ सोन नदी के पास बाइक चालक शिवकुमार पिता रामायण गोंड निवासी बेलबहरा, पसान, कोरबा की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। मृतक बाइक क्रमांक CG10 EL-8658 में सवार था, जो तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई, मामले में ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम...