कोरबा

किशोरी के सौतेले पिता और एक युवक ने किया दुष्कर्म, नाबालिग हुई गर्भवती…. मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में सामने आई एक घटना ने पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया है जिसमें एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत को तार-तार कर दिया और हवस की भूख को मिटाने कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मिली जानकारी के अनुसार दर्री की फर्टिलाइजर बस्ती में सौतेला पिता ने 16 वर्षीय बेटी को धमकाकर कई माह से उससे दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी को पेट दर्द होने लगा तो उसकी मां को 4 माह के गर्भ ठहरने का पता चला। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार दर्री फर्टिलाइजर बस्ती निवासी महिला ने पहले पति की मौत के बाद दूसरा पति बनाया। कुछ साल के बाद उसने महिला को छोड़ दिया। फिर महिला ने 8 साल पहले सालिकराम यादव को तीसरा पति बनाया। तब पहले पति से 8 साल की बेटी थी। सालिकराम ने उसे बेटी की तरह स्वीकार किया। सालिकराम से दो बच्चे हुए। सालिकराम की सौतेली बेटी के 16 साल की होने पर नीयत खराब हो गई। 5-6 माह से वह पत्नी की गैर मौजूदगी में बेटी को धमकाकर उससे दुष्कर्म करने लगा। डर से किशोरी चुप रही लेकिन 2 दिन पहले किशोरी ने अपनी मां को पेट में दर्द होने की जानकारी दी। पेट फूलने और दर्द बताने पर मां को उसके गर्भवती होने का संदेह हुआ। उसने बेटी से जब कारण पूछा तो उसने सौतेले पिता की करतूत बताई। माहवारी रुकने की तिथि बताने पर 4 माह के गर्भ होने का पता चला। शनिवार को मां अपनी बेटी को लेकर दर्री थाना पहुंची जहां उसने अपने पति और आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सालिकराम को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता का नाना गांव अजगरबहार बालको में है। पीडि़ता ने बताया कुछ माह पहले वह अजगरबहार गई थी तो वहां के एक किशोर ने उससे दुष्कर्म किया था। दर्री पुलिस ने शून्य पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण की डायरी बालको थाना भेज दी है। किशोरी के पेट में ठहरे गर्भ किस ओर से है यह उसकी डिलवरी के बाद होने वाले शिशु के डीएनए टेस्ट से पता चलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- होटल टाईम स्क्वेयर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार.... 5.16 लाख रुपए नगद जब्त, तालाब किनारे जुआरियों की महफ़िल में पुलिस ने की छापेमारी… मौके पर 14 जुआरीयो से नगदी और बाइक जब्त, रेत माफियाओं पर बड़ा एक्शन:- अवैध कारोबार में संलिप्त 56 वाहन मालिकों एवं चालकों के खिलाफ़ एफआईआर दर... पुस्तैनी जमीन के मुआवजें को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद....चाचा ने लकड़ी से हमला कर भतीजे को उतारा मौत ... पचपेड़ी :- अवैध कच्ची शराब पर पुलिस की कार्रवाई...महिला आरोपी गिरफ्तार शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला...पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत, बिलासपुर:- नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया.... दो आरोपीयो... फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार... सिविल लाइन पुलिस ने स्कूटी किया जब्त पीट- पीटकर बुजुर्ग की हत्या करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार... पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी सीपत में हुआ सामूहिक योगाभ्यास