बिलासपुर

दिन दहाड़े रिटायर्ड कर्मचारी से ढाई लाख की लूट का मामला…चंद घण्टो में पुलिस ने आरोपियों को किया ट्रेस, लूट की रकम बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सरकंडा क्षेत्र में अज्ञात लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है, लूट की घटना सरकंडा स्थित कपिल नगर में हुई है जिसमे में रिटायर्ड दवा कंपनी का कर्मचारी लूट का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कपिल नगर में रहने वाले 65 वर्षीय शिवकुमार चंद्रा की बेटी का विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था, जिसके लिए उन्होंने कर्जा लिया था। कर्ज की रकम वापस करने के लिए वे अपनी जमीन बेच रहे हैं । वही जमीन का सौदा होने के बाद बयाने के तौर पर उन्हें ढाई लाख रुपए मिले थे। मंगलवार को शिवकुमार सरकंडा एसबीआई ब्रांच से ढाई लाख रुपए निकालकर पैदल अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान करीब 2 बजे स्कूटी सवार युवक उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गया। बैग का हैंडल उनके ही हाथ में छूट गया, बाकी हिस्सा लेकर लुटेरा फरार हो गया।

घटना के बाद आकलन लगाया जा रहा है की लुटेरा बैंक से ही उनका पीछा कर रहा होंगा, वही घटना की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच, जांच में जुट गई है, और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरे की तलाश में जुट गई। जिन्होंने एसीसीयू की मदद से चंद घंटों में ही ट्रेन से भागते पेंड्रा पुलिस के सहयोग से चलती ट्रेन से आरोपी और उसकी पत्नी को लूट की रकम राशि के साथ हिरासत में ले लिया है। जिसका खुलासा सरकंडा पुलिस जल्द ही करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज