सीपत

अंधेरे में खड़ी ट्रेलर नही देख पाया बाइक सवार, पीछे टकराने से मौके पर हुई दर्दनाक मौत…3 दिनों पहले हुई थी शादी,

उदय सिंह

सीपत – सड़क पर अंधेरे में भारी वाहन को लापरवाही पूर्वक खड़ी करना फिर बड़े हादसे की वजह बनी है, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उरगा के ग्राम दमखांचा निवासी राजू गोंड की शादी 26 फरवरी को सीपत स्थित खाड़ा निवासी संगीता सिदार से हुई थी, जो 1 मार्च को वापस अपने ससुराल अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था जो बीती शाम अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम खमरिया बाइक क्रमांक सीजी 11 बीडी 7470 से गया था,

जहाँ से रात 8:45 बजे के लगभग वह वापस खाड़ा लौट रहा था, तभी वह लुतरा राउत राय मैदान के पास सड़क पर अंधेरे में खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 0939 के पीछे जा टकराया, जिससे बाइक चालक राजू गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खुशियां बदली मातम में….3 दिनों पहले हुई थी शादी

घटना से जहाँ बाइक चालक राजू गोड़ की मौत हो गई है वही इस हादसे ने दो परिवारों को सदमें मे डाल दिया है क्योंकि जिसकी मौत हुई है उसकी शादी 26 फरवरी को ही हुई है नए जीवन की शुरूआत होते ही दूल्हे की मौत ने सभी को तोड़ दिया है। जो अपने ससुराल शादी की ही शेष रस्मों को पूरा करने यहाँ आया हुआ था।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...