बिलासपुर

होली पर्व के दौरान हुडदंग करने वालों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही आई.जी.ने दिये निर्देश….रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षकों की रेंज स्तरीय बैठक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आहूत की गई । बैठक के दौरान रेंज के जिलों में होली पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द्र ,शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। साथ ही दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा की गई।

बैठक में श्री मीणा द्वारा होली पर्व के पूर्व प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक करने तथा थाना क्षेत्रों में आदतन अपराधियों, गुण्डा-बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने, बिना नम्बर प्लेट वाली वाहनों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी के साथ वाहन चालन, नकाब पहनकर वाहन चालन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ऐसे क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग दस्ता के नियमित पेट्रोलिंग तथा फिक्स पिकेट लगाने कहा गया । ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।

श्री मीणा द्वारा बैठक के दौरान दोषमुक्ति प्रकरणों पर भी चर्चा कर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से करावे। एनडीपीएस के प्रकरणों में विवेचक द्वारा की जा रही प्रक्रियात्मक त्रुटियों के निराकरण हेतु विवेचकों के लिए प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी का लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके।

उपरोक्त बैठक में सदानंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, एम.आर.अहीरे, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक सारंगढ-बिलाईगढ़, विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा, यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक, कोरबा, दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर, प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुंगेली एवं अतिरिक्त संचालक, उप संचालक, संयुक्त संचालक अभियोजन तथा अन्य अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...