तखतपुर

तेज बारिश से मनियारी नदी में आई बाढ़, तखतपुर क्षेत्र के दर्जनों गाँव हुए प्रभावित….जिला प्रशासन की टीम जुटी ग्रामीणों को बचाने, रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद से 70 से अधिक ग्रामीणों को निकाला गया

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मुंगेली और बिलासपुर जिले के मध्य बहने वाली मनियारी नदी अभी उफान पर है, तेज बारिश के बाद खुड़िया डेम ओवरफ्लो होकर बह रही है, जिसकी वजह से मनियारी नदी बौरा गई है, सोमवार शाम से अचानक ही नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से दर्जनों गाँव प्रभावित है,

प्रशासन के द्वारा एसडीआरएफ की टीम के साथ प्रभावित गाँवो में ग्रामीणों को सुरक्षित जगह तक पहुँचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 70 से अधिक ग्रामीणों को गाँवो से बचाकर निकाल लिया गया था, वही लगातार अभी भी प्रभावित लोगों को बचाने के प्रयास जारी है।

जलस्तर के बढ़ने से तखतपुर से मुंगेली रोड, तखतपुर से खपरी रोड जरेली, राजा कापा, करणकापा, निगारबन्द से कुवा, देवतरी पोगरिया, भकुरनवापारा, काठाकोनी बिलासपुर मार्ग बंद पड़रिया पकरिया मार्ग, चितावर, सवाडबरा, कोडासार, भतरी, राजपुर से समडिल मार्ग बंद है।

बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है, जिनके द्वारा लगातार राहत आपदा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। मौके पर एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है, जो स्थिति को नियंत्रित करने जूट हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...