सीपत

सीपत में भटके हाथी का आतंक…महिला पर हमला, खेतों की फसल बर्बाद, मानव-हाथी द्वंद बढ़ने की आशंका

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत क्षेत्र में एक बार फिर मानव–हाथी द्वंद की स्थिति गहराती दिखाई दे रही है। कटघोरा वनमंडल से भटका एक किशोर हाथी शुक्रवार देर रात सोंठी वन क्षेत्र में पहुंच गया, जिसके बाद शनिवार सुबह उसकी गतिविधियों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। हाथी खोंधरा, सोंठी, कारीछापर और ठरकपुर मार्ग से होते हुए भरुवाडीह जंगल में दाखिल हो गया।

सुबह करीब 5.30 बजे भरुवाडीह गांव की संत बाई ऊईके पति भोलाराम जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक भटके हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला को कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वन विभाग की टीम ने तत्काल उपचार की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल भेजा। सीपत सर्किल के डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल के अनुसार वर्तमान में हाथियों का प्रजनन काल चल रहा है, जिसके कारण यह किशोर हाथी झुंड से अलग होकर इधर-उधर भटक रहा है। ऐसे समय में हाथियों का व्यवहार आक्रामक होने की आशंका अधिक रहती है। इधर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और वन प्रबंधन समिति सर्किल सीपत के अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक मौके पर पहुंचे।

जांच में पाया गया कि हाथी ने भरुवाडीह के एक प्लॉट की फेंसिंग तोड़ दी और आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। गांव के कई हिस्सों में हाथी के पगचिह्न स्पष्ट रूप से दिखे, जिससे उसके गांव के करीब होने की पुष्टि हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भरुवाडीह प्राथमिक शाला में सुबह पाली के बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वहीं ठरकपुर और भरुवाडीह जंगल क्षेत्र में वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल या खुले खेतों की ओर न जाएं, समूह में रहें और हाथी की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष या वन अमले को दें। मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सतर्कता और सहयोग ही नुकसान को रोकने का सबसे बड़ा उपाय बताया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...