जांजगीर चाँपा

मवेशी तस्करी करते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार…ट्रक सहित 20 मवेशियों को किया गया जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा है जो ट्रक में 20 मवेशियों को ले जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि एक वाहन में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है, सूचना पर रेड कार्यवाही कर मुनुन्द मोड़ फोरलेन मे वाहन क्रमांक CG-04- NS 8825 वाहन को रोककर वाहन में सवार चालक से पूछताछ किया गया। मौके पर आरोपी जितेन्द्र कुमार संकवार निवासी सत्ती पो. भोगनी थाना सत्ती जिला कानपुर (उ.प्र) द्वारा अपने बयान मे जुर्म स्वीकार कर अपने साथी गुलजार अहमद के साथ अपने एक अन्य साथी के कहने पर उक्त वाहन को लेकर पामगढ़ जाने वहां वाहन मे 20 नग मवेशी लोड कराया तथा 10,000/- रूपये खर्च हेतु देकर तथा हेल्फर को 1000/- भत्ता देना वाहन का कोई कागज नही देना तथा मवेशी का कोई रसीद आदि नही होना बताया है। उक्त वाहन आयसर डी.सी.एम. CG -04-NS 8825 मय चाबी तथा 20 नग भैस -भैसा, नगदी रकम 10,000/- एक नग विवो मोबाईल, चालक के लायसेंस को पेश करने तथा आरोपी गुलजार अहमद वार्ड नं. 24 आजाद चौक श्यामली थाना कोतवाली श्यामली जिला श्यामली (उ.प्र.) के द्वारा मोबाईल को बरामद किया गया है और जितेन्द्र कुमार संकवार, गुलजार अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जाँजगीर एवम् थाना स्टाफ तथा उप निरीक्षक पारस पटेल एवम् साइबर टीम ASI विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, प्रदीप दुबे, गिरीश कस्यप, शाहबाज एवं थाना जांजगीर से प्रधान आर. राजकुमार चंद्रा, मोहन साहू, आर. बाल्मीकि राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,