बिलासपुर

साइबर ठगी के प्रति जागरूकता का अभाव…एक के बाद एक कई मामले आ रहे सामने, फिर एक व्यवसायी हुआ हजारों की ठगी का शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाल कर कॉल करना न्यायधानी के एक व्यवसाई को महंगा पड़ गया। जहां साइबर ठगों ने उनके मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करा कर 75297 की ठगी कर ली। जिसकी लिखित शिकायत दीनदयाल गार्डन रोड निवासी ईशान अग्रवाल ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई है मामले में प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार विहार रोड में भारत सेल्स के नाम से उनकी बैटरी की दुकान है। जहाँ अमेज कंपनी से उनको समान भेजा जाता है। इसी बीच होली के ठीक पहले 6 मार्च को उनके मोबाईल नंबर में कॉल आया की अमेज कंपनी की ओर से गिफ्ट आइटम होली में गुलाल गति कोरियर के माध्यम से भेजा गया है। जिसपर गूगल से गति कोरियर का नंबर सर्च कर प्रार्थी ने संपर्क किया। जहां शातिर ठगों ने प्रार्थी को अपने झांसे में लेते हुए कहा कि आपका दुकान बंद होने की वजह से आपका कोरियर डिलीवर नहीं हो सका है उन्होंने कहा अगर डिलीवरी चाहिए तो आपको अपनी जानकारी और यूपीआई के माध्यम से 2 रुपए देने होंगे।

जिसपर प्रार्थी ने उनके बताए अनुसार लिंक में अपनी जानकारी और रकम ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद ठगो ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक ऐप का लिंक भेजा जिसे इंस्टॉल करने के बाद ठगो के बताए अनुसार उन पर उनके द्वारा बताए गए नंबर प्रार्थी ने डाल दिए जिसके बाद उनके मोबाइल पर बहुत सारे मैसेज आने लगे, इस बीच 7 मार्च को प्रार्थी के पिता ने कोरियर कार्यालय से अपना कोरियर ले लिया। वही 8 मार्च को प्रार्थी के मोबाइल नंबर में मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से क्रमश 19999 रूपये, 19999 रूपये, 19999 रूपये, 14000 रूपये,1000 रूपये,300 रूपये कट गए। प्रार्थी के बैंक खाते से ₹75297 कटने के बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है जहां स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ...