सीपत

सीपत क्षेत्र में बढ़ा चोरों का आतंक…मौका मिलते ही तोड़ रहे ताले, फिर सुने मकान से 46 हजार नगदी सहित सोने चांदी के जेवरों की हुई चोरी

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में विगत दिनों से शहरी क्षेत्र की तरह ही चोरों का आतंक बढ़ गया है, ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से पुलिस पेट्रोलिंग भी पूरी नही हो पाती जिसका फायदा चोर उठा रहे है। घरों को सुना छोड़ना बिल्कुल भी खतरे से खाली नही है, जहाँ कुछ समय की ही अनदेखी करना महंगा पड़ने लगा है। बीती रात भी अज्ञात चोरों ने एक महिला के सुने मकान को निशाना बनाया है प्रार्थिया वैदेही सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम उच्चभट्ठी के खोहनियापारा में रहती है जहाँ बीती रात वह ताला लगाकर दूसरे घर मे सोने चली गई थी, जब वह सुबह घर पहुँची तो दरवाजे मे लगा ताला टूटा हूआ था दरवाजा हल्का खुला हुआ था अंदर जाकर देखने पर कमरे मे रखा आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था ।

एवं आलमारी मे रखे सामान जिसमे सोना चांदी रखा हुआ था वह डिब्बा बिस्तर मे पड़ा हुआ था आलमारी का लाकर भी खुला हुआ था लाकर मे रखे सामान मंगलसूत्र एक तोला सोने का ,सोने की बाली 06 ग्राम ,सोने का छोटा फुल्ली 04 नग ,चांदी का चाबी रिंग 01 नग,बिछिया 06 जोड़ी चांदी का,चांदी का पायल 04 जोड़ी वजनी करीबन 38 तोला ,सोने का लाकेट 03 ग्राम ,सोने का अंगुठी करीबन 04 ग्राम,एवं नगदी रकम करीबन 46,000/- रूपये कुल करीबन 90,000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी कर ले गया हैं, मामले में सीपत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...