बिलासपुर

पहले से शादीशुदा युवक युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण…दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मार्केटिंग कंपनी में काम सीखने के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ़्तार कर उसके करतूतों के लिए सलाखो के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थीया मार्केटिंग कंपनी में काम सीखने के लिए पूर्व में वह मार्केटिंग की ट्रेनिंग लेने 6 महीनों के लिए राजस्थान गई थी जहां ग्राम सकट थाना टैला जगराम सैनी की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद युवती ट्रेनिंग कर बिलासपुर लौट गई। इसके बाद 2 जनवरी को आरोपी टैला जगराम बिलासपुर आया था। वही एक होटल में प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया जहाँ उससे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

कुछ दिनों तक ऐसा ही चलता रहा,,इस बीच प्रार्थीया को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है जिस पर उसने आरोपी के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए और उससे बातचीत भी बंद कर दिया था। जिससे आक्रोशित आरोपी ने 11 फरवरी को प्रार्थिया के किराए के मकान में जबरन घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए, दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वही इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को कुछ नहीं बताने की समझाई देकर वहा से चले गया। साथ ही प्रार्थिया के घर वालो को उसके खिलाफ भड़काने लगा। जिसकी लिखित शिक़ायत प्रार्थिया ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही राजस्थान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...