छत्तीसगढ़बिलासपुर

ग्रामीण इलाकों से करता था मोबाइल की चोरी, ग्रामीण इलाकों में ही खपा देता था चोरी के मोबाइल

मोबाइल जप्त करने के बाद पुलिस मोबाइल के मालिकों की तलाश कर रही है

ठा. उदय सिंह

चोरी के मोबाइल का पता करने के लिए जब पुलिस की साइबर सेल ने नंबरो को सर्विलांस में डाला तो वे हैरान रह गए ,क्योंकि चोरी के अधिकांश मोबाइल चकरभाटा थाना क्षेत्र में उपयोग में लाए जा रहे थे। इसके बाद चकरभाठा पुलिस के साथ मिलकर साइबर टीम चोरों का पता लगाने में जुट गई। इसके लिए मुखबिर् सक्रिय किया जाए। मुखबिर से सूचना मिली की चकरभाटा के अचानकपुर में रहने वाला सुनील सौंरा चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर सुनील सांवरा को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में सुनील सांवरा ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिले के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की है। मोबाइल चोरों का यह गिरोह अक्सर सीपत, चकरभाटा, मस्तूरी, बिल्हा जैसे क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देता था । चोरी के मोबाइल को यह लोग कम कीमत में ग्रामीण क्षेत्रों में खपा देते थे। जानकारी ना होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिना बिल के ही इन मोबाइलों को खरीद रहे थे। सुनील से जानकारी जुटाने के बाद चोरी के मोबाइल खरीदने वाले चकरबेड़ा ,मसूरी निवासी प्रवेश सूर्यवंशी, कुटेला निवासी प्रवीण खूंटे और कनेरी में रहने वाले सोना कोसले को पुलिस ने धर दबोचा, जिनके पास से चोरी की मोबाइल बरामद कर ली गई ।वहीं सुनील सांवरा के पास से चोरी के 9 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं जिनकी कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है । सुनील के फरार साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। उनके पकड़े जाने पर और भी कई मोबाइल उनके पास से मिल सकते हैं ।मोबाइल जप्त करने के बाद पुलिस मोबाइल के मालिकों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,