बिलासपुर

सद्भावना मैच में बिलासपुर प्रेस क्लब और सेकेण्ड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब सिरगिट्टी के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला… खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण:- धरम लाल कौशिक

रमेश राजपूत

बिलासपुर– रविवार को सेकेंड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब सिरगिट्टी के तत्वावधान में स्थानीय बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में सद्भावना मैच खेला गया। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब और आयोजक कमेटी सेकेंड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब के मध्य सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। यहां बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी मे खेल भावना का होना जरूरी है, वही खेल के माध्यम से ही स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

इससे पहले दोनो टीम के कप्तान ने बिल्हा विधायक का खेल के मैदान में पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।खेल के दौरान अतिथि धरमलाल कौशिक ने बैटिंग भी की। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली एवं आयोजक समिति से मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब और आयोजक समिति के खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे। मैच में आयोजक समिति ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सद्भावना मैच को अपने नाम किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,