बिलासपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला एक और मामला आया सामने…युवती को ग्वालियर से किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की प्रार्थिया ने थाने में 12 मई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी उसकी नाबालिग पुत्री को कोई बहलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है और नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विवेचना दौरान संदेही के मोबाईल का सायबर सेल बिलासपुर से टावर लोकेशन प्राप्त कर अपह्ता बालिका को ग्वालियर मध्यप्रदेश से प्रेम कुमार शर्मा उर्फ रिंकू पिता सत्य कुमार शर्मा उर्फ संत कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी पोडी भाठा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) के कब्जे से डबरा गांव के किराये के मकान से बरामद किया गया है। पीडिता का कथन कराया गया जिन्होने संदेही प्रेम कुमार शर्मा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पत्नि बनाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना लेख करायी है। प्रकरण के आरोपी प्रेम कुमार शर्मा द्वारा पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष पुर्रे, सउनि अशोक चैरसिया, अशोक कोरम एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार