सीपत

अवैध रूप से वृक्षों की कटाई और बिक्री का मामला, सीपत वृत्त में वन विभाग ने की कार्रवाई….

उदय सिंह

सीपत – वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कुमार निशांत, वन मंडल अधिकारी बिलासपुर एवं सुनील बच्चन, उप वन मंडल अधिकारी बिलासपुर को मुखबिर से सुचना मिली कि वन परिक्षेत्र बिलासपुर के सीपत परिवृत्त अंतर्गत- ग्राम मुड़पार (तें.) में कुछ वृक्षों की अवैध कटाई की गई है। अधिकारियों द्वारा संबंधित परिक्षेत्र सहायक सीपत-अजय बेन को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर पल्लव नायक से मार्गदर्शन प्राप्त कर परिक्षेत्र सहायक सीपत, अपने अधीनस्थ वन कर्मचारीयों,केशव गिरी गोस्वामी (परिसर रक्षक ठरकपुर), लोरिक राम कुर्रे एवं रामदयाल के साथ मौके पर पहुंचकर, जांच कर कार्यवाही की गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार (तें.) में कुटी आश्रम स्थित है,जो बाबा स्वर्गीय राघव नंदी महाराज जी के मालिकाना हक में है। वहां पर विभिन्न प्रजाति क्रमशः अर्जुन ,जामुन, सेमल, पलाश, बबूल, सागौन इत्यादि के लगभग 70 नग वृक्ष स्थापित हैं, जिसको अवैध रूप से ग्राम मुड़पार (तें.) के कोटवार मानिकदास पिता स्वर्गीय दुखी दास (उम्र 60 वर्ष) द्वारा ग्राम एरमसाही निवासी अशोक कुमार टंडन पिता स्वर्गीय राम जी (उम्र 44 वर्ष) के पास ₹30,000/- में बेच दिया गया है। उक्त राशि में से ₹10,000/- अग्रिम प्राप्त कर वृक्षों को काटने की मौखिक अनुमति ग्राम कोटवार मानिकदास द्वारा दी गई है। क्रेता अशोक कुमार टंडन द्वारा मौके पर पांच वृक्षों को काट दिया गया है।

सेमल प्रजाति के 2 नग वृक्ष के लट्ठे मौके पर पड़े हुए हैं, एक नग सागौन वृक्ष के लठ्ठों को क्रेता द्वारा अपने घर परिवहन करा लिया गया है साथ ही 2 नग बबूल के लठ्ठों को मुड़पार के ही लखन केश्कर नाम का आदमी कोटवार के कहने पर ही ले गया है। परिक्षेत्र सहायक सीपत द्वारा बयान दर्ज करने पर, ग्रामीण जनों एवं गवाहों के समक्ष विक्रेता कोटवार मानिकदास एवं क्रेता अशोक कुमार टंडन ने अपना अपराध स्वीकार किया।

संपूर्ण कार्यवाही में ग्राम मुड़पार (तें.) के नागरिक आशीष बाकरे, रिंकू जायसवाल संतोष यादव, उपसरपंच यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने वन विभाग का सहयोग किया। उक्त प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52, छत्तीसगढ़ परिवहन (वन उपज) नियम 2001, छत्तीसगढ़ वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 एवं वृक्ष कटाई के नियम 2022 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...