जांजगीर चाँपा

आखिर ग्रामीणों पर पुलिस क्यो बरस पड़ी, क्या है मामला देखिये वीडियो…प्रदर्शन और संघर्ष की वजह ?

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा –  जिले के अकलतरा ब्लाक के रसेड़ा गांव में दबंगों के द्वारा गांव के गौठान के साढ़े 7 एकड़  जमीन पर बेजा कब्जा करने और 3 पंचों को दबंगों की शिकायत पर अरेस्ट करने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को कलेक्टर और एसपी कार्यालय का घेराव करने जांजगीर पहुंचे इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका इस बीच काफी देर तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच संघर्ष होता नजर आया।

ग्रामीण भीड़ के साथ कलेक्टर और एसपी से मिलने की जिद पर अड़े थे वहीं पुलिस उन्हें प्रतिनिधि मंडल के रूप में अधिकारियों तक ले जाने की बात पर अड़ी थी आखिरकार पुलिस के बल प्रयोग के बाद मामला शांत हुआ और प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मिलकर गांव की समस्या बताई जिसे त्वरित रूप से हल करने का भरोसा अधिकारियों ने दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रसेड़ा गांव की साढ़े 7 एकड़ जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है वहीं इस मामले का विरोध करने पर मंदिर तोड़ने का झूठा आरोप लगाते हुए 3 पंचों को पुलिस से मिलीभगत कर गिरफ्तार करा दिया गया है इस बात से आक्रोशित ग्रामीण कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें रोकना पड़ा। अंतिम जानकारी मिलने तक अरेस्ट किये गए ग्रामीणों को पुलिस ने छोड़ दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...