मस्तूरी

नेशनल हाइवे पर पाराघाट टोल प्लाजा के पास लूट की घटना…स्कूटी सवार 3 लुटेरों ने चाकू मारकर घटना को दिया अंजाम,

उदय सिंह

मस्तूरी – नेशनल हाईवे पर फिर से लूट की घटना सामने आई है, जिसमें सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चाँटापारा निवासी शेख रहीम 26 जनवरी को अकलतरा धमाल पार्टी लेकर गए थे जो देर रात 12:30 बजे के लगभग बाइक क्रमांक CG 10 BG 2720 से अपने दो साथियों नदीम और हसन के साथ वापस बिलासपुर लौट रहे थे, तभी पाराघाट टोल प्लाजा के पास एक ग्रे कलर की स्कूटी में सवार 3 लोग पीछे से आये और बेल्ट से हमला कर बाइक से गिरा दिया, जिसके बाद एक आरोपी ने पीड़ित शेख रहीम को चाकू से हमला कर घायल कर दिया इस दौरान शेख रहीम के दोनों साथी वहां से डरकर भाग गए,

जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के जेब से एक मोबाईल और 9500 रुपए नगद को लूटकर फरार हो गए, जहाँ कुछ देर बाद प्रार्थी के साथी मौके पर वापस लौटे जिन्होंने एम्बुलेंस से घायल शेख रहीम को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ से उसे सिम्स रिफर किया, फिर जिसे बेहतर ईलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ग्रे रंग स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 394-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया हैँ ।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...