बिलासपुर

पार्ट टाइम जॉब में अधिक मुनाफे का लालच 33 लाख रुपए की हुई धोखाधड़ी…. पीड़ित पहुँचा थाने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मोटी कमाई का लालच देकर 33 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपति होम्स का है। जहां रहने वाले कृष्ण कुमार साहू को शातिर ठगो ने पहले जमकर मुनाफा दिया। जिसके बाद जब प्रार्थी ने रकम की राशि बढ़ाई तो शातिर ठगो ने राशि हजम कर फोन उठाना ही बंद कर दिया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17फरवरी को उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम जाब करने के लिए मैसेज आए। इसमें दिए नंबर पर कृष्ण कुमार ने संपर्क किया तो दूसरी लड़की से बात हुई। जिसके बाद पार्ट टाइम जॉब कर घर बैठे ही पैसे कमाने का ऑफर दिया। जिसके बाद प्रार्थी ने उनके झांसे में आकर पहले 10 हजार रुपए उनके बताए अनुसार खाते में डाल दिया। जिसके बाद पहला टास्क पूरा करने पर उन्हें 17 हजार रुपये दिए गए। दूसरे टास्क के लिए उन्होंने 23 हजार रुपये जमा किया।

इसके बदले उन्हें 48 हजार रुपये मिले। कम समय में अधिक मुनाफा देखकर प्रार्थी ने ठगी के स्कीम पर भरोसा कर 33 लाख 64 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिया जब प्रार्थी ने उक्त रकम की मुनाफा लेने की जानकारी ली तो उसे गोलमोल जवाब दिया जाने लगा। जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी का ऐहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर पर काल करके शिकायत की। साथ ही सरकंडा थाने में घटना की शिकायत की है। जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल