मल्हार

अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मल्हार-मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में एक ग्रामीण ने सुबह भोर में 5 बजे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वही पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जैतपुर में रहने वाले उमाशंकर मिश्रा पिता स्व गणेश मिश्रा उम्र 40 वर्ष आज सुबह भोर में 5 बजे के आसपास दिशा मैदान के लिए तालाब तरफ गए हुए थे जिसको कुछ ग्रामीणों ने देखा भी था।

मगर तालाब के पार में मरघट के पास बबूल के पेड़ में नायलोन की रस्सी के सहारे फांसी पर झूलती उमाशंकर की लाश मिली है।वही पेड़ के नीचे मृतक का चप्पल और टार्च भी पड़ा हुआ था ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था

वह शुक्रवार को भी शराब पिया हुआ था।वही मृतक के 2 बच्चे एवं पत्नी लगभग पिछले 8 सालों से पति से अलग बिलासपुर में रह रहे थे। जो घटना की सूचना पर गाँव पहुंच गए है।उमाशंकर ग्राम जैतपुर में रहकर ऑटो चलाया करता था।

मृतक किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है यह पुलिसिया जांच में पता चलेगा।

घर मे मिला सोसाइड नोट

मृतक के घर मे एक सोसाइड नोट मिला है जिसमे मृतक ने मरने के बाद अपनी अंतिम संस्कार मुखाग्नि अपने भतीजे से करवाने की बात कही गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...