बिलासपुर

माजदा चोरी कर भाग रहा था चोर…पुलिस ने ट्रेस कर मस्तूरी,पराघाट टोल प्लाजा के पास पकड़ा,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– ट्रांसपोर्टर के दुकान के सामने से चोरी हुई माजदा को चकरभाठा पुलिस ने बरामद कर लिया है प्रार्थी की शिकायत के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने चोरी हुए वाहन और आरोपी को पकड़ लिया है मिली जानकारी के अनुसार सुमित श्रीवास मे 24 मार्च को न्यू प्रकाश मेटाडोर ट्रांसपोर्ट के दुकान के सामने से माजदा क्रमांक सीजी 11एसी 2986 के चोरी होने की शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई थी उक्त मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी की खोजबीन शुरू की, इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी हुई गाड़ी को बिलासपुर से जांजगीर चांपा की ओर नेशनल हाईवे में देखा गया है जिस पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश देकर पाराघाट टोल प्लाजा के पास गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उक्त वाहन में भाटापारा जांजगीर निवासी रवि सारथी मौजूद था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाहन को चोरी कर जांजगीर लेकर जा रहा था लेकिन उससे पहले ही स्थानीय पुलिस की सक्रियता से वह पकड़ा गया मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चकरभाठा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...