कोटा क्राइम

निजात अभियान :- मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रूप से बेच रहा था प्रतिबंधित कफ सिरफ… पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा की गई करवाई

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत कोटा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहे दुकान संचालक को गिरफ़्तार किया है। जिसके कब्जे से 40 बाटल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम और साइबर यूनिट बिलासपुर की टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिला की कोटा बस स्टैंड रोड स्थित मां महामाया मेडिकल स्टोर के संचालक देवेंद्र साहू के द्वारा अपने मेडिकल स्टोर से आम जनता को अवैध व डॉक्टर के बिना प्रिस्क्रिप्शन के लोगों को नशीली कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर एस.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर और थाना कोटा की संयुक्त टीम ने सिविल ड्रेस में दबिश दी। जहाँ दुकान संचालक देवेंद्र साहू को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। जिसके कब्जे से 40 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। वही मेडिकल दुकान के संचालक द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अवैध नशीली कफ सिरप बिक्री करते पाए जाने व ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन करते पाए जाने पर पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु औषधि निरीक्षक जिला औषधि एवं खाद्य विभाग बिलासपुर को सुपुर्द किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,