कोटा क्राइमछत्तीसगढ़

परिवार सोता रहा और अज्ञात चोर नगदी 60 हजार सहित सोने चांदी के गहने लेकर हुआ फरार….क्षेत्र में चोरों का आतंक

भुवनेश्वर बंजारे



कोटा – कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरमी रोड स्थित एक व्यवसाई के मकान में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने लाखो के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया है । जबकि घटना के वक्त पुरा परिवार घर में ही सो रहें थे। जब तक घर के सदस्यो को चोरी की भनक लग पाती तब तक अज्ञात चोर घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो चुके थे। मामले में नाका चौक लोरमी रोड कोटा निवासी प्रार्थी संदीप अग्रहरि ने घटना की शिक़ायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह पेशे से एक किराना व्यापारी है जो शारदा किराना स्टोर चलाते हैं साथ ही एलआईसी एजेंट भी है। रोज की तरह ही प्रार्थी का पुरा परिवार खाना खाकर रविवार रात 11 बजे सोने चले गए। इसी बीच रात प्रार्थी की पत्नी की करीब 3 बजे निंद खुली तो देखा कि बगल के कमरे का सामान बिखरा हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने प्रार्थी को आवाज दी। जिसके बाद उन्होंने जब घर की जांच की तो पता चला कि पीछे दरवाजा को छेदकर अंदर लगे कुंडी को खोलकर चोर घर में दाख़िल हुए और कमरे में रखें अलमारी के लॉकर को तोड़कर 60 हजार नगदी सहित सोने चांदी के हजारों रूपए कीमती जेवर को चोरी कर वहां से दबे पांव गायब हो गए। इधर मामले में कोटा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,