जशपुर

भीड़ को रौंदते निकली एसयूवी…मौके पर मच गया कोहराम….दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे लोग

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना पत्थलगाँव के बाजार पारा की है। वहीं दुर्घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। पत्थलगाँव एसडीओपी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली चारपहिया का पुलिस पीछा कर रही है। दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लेकिन कितने लोगों की मौत हुई अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है, उन्होंने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव,