सीपत

निजात अभियान :- घर की बाड़ी में गांजे की खेती, 13 पौधे जब्त, तो वही 67 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

सीपत – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को अवैध नशा से मुक्त करने हेतु ” निजात ” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ की जा रही है इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली, कि ग्राम फरहदा के रामफल केवट अपने मकान के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का कई पौधा उगाया हुआ है,

जहाँ थाना प्रभारी सीपत निरी. हरीशचंद्र टाण्डेकर ने टीम तैयार कर ग्राम फरहदा में छापेमारी कर आरोपी रामफल पिता संतराम केवट उम्र 47 वर्ष निवासी बजरंग चौक फरहदा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ. ग.) के बाड़ी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के 14 नग पौधे वजनी करीबन 03 किग्रा कीमती 20000/- रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

67 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी..

सीपत पुलिस ने ग्राम धौराकोना छापेमारी कार्यवाही कर आरोपी रमेश कुमार यादव पिता समारू यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से एक काला रंग की 35 लीटर क्षमता वाली जेरीकेन मे भरा करीबन 35 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3500 रूपये व एक मोटर सायकल काला रंग का जिसका रजिस्टेशन क्रमांक सीजी 11एफ 7365 कीमती 15000 रूपये जुमला कीमती 18500 रूपये तथा आरोपी – लतेलू राम केवट पिता स्व. दयाराम उम्र 47 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा(छ. ग.) के कब्जे से एक हरा रंग की 35 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 32 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ,

कीमती 3200/- रूपये विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर सभी आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. हरीशचंद्र टाण्डेकर, स.उ.नि.युगल शर्मा, , उमाशंकर राठौर, प्रआर बृजमोहन कश्यप, सैय्यद अकबर अली आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आरक्षक धीरज कश्यप, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...