बिलासपुर

सड़क किनारे मोबाईल पर बात करना शिक्षक को पड़ा भारी….पलक झपकते ही चाबी लगी बाइक को लेकर भागा चोर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज गार्डन के पास कॉल आने पर बाइक खड़ी कर बात कर रहे प्रधान पाठक की बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिटकुली निवासी संजय कुमार कौशिक देवकिरारी स्कूल में प्रधान पाठक है जो बीती रात 8 बजे बिलासपुर से लौट रहे थे, जो अभी चकरभाठा ओवरब्रिज के नीचे गार्डन के पास पहुँचे थे तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया, जिसे बाइक रोककर सड़क किनारे वह बात करने लगे, जैसे ही वह मुड़े तो एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक हिरो पैशन एक्स प्रो क्रमांक CG 10 NA 7836 लेकर भाग गया, प्रार्थी ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि बाइक में चाबी लगी हुई थी और पलक झपकते ही चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार