बिलासपुर

सट्टे के कारोबारियों की चल रही धरपकड़… फिर पकड़े गए 3 सटोरिये, सरकंडा और सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– आईपीएल शुरू होते ही जिले में सट्टा बाजार जमकर फलने फूलने लगा है। हालाकि इस बार स्थानीय पुलिस सट्टा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है,इसी कड़ी में सिटी कोतवाली और सरकंडा पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाखों रूपयो की सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को 8 अप्रैल को सूचना मिली की शिमला टेंट हाउस के पास दयालबंद में दो युवक सट्टा खिला रहे है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ दयालबंद निवासी राहुल गांधी और टिकरापारा निवासी अजय खटिक मुम्बई एवं चेन्नई के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा लिख रहे थे। जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने दोनो आरोपी के कब्जे से 5 हजार नगदी सहित 2 लाख 10 हजार रूपए की सट्टा पट्टी बरामद किया है।

इसी तरह सरकंडा पुलिस को रविवार को सूचना मिली की अशोक नगर बगदई मंदिर के पास एक व्यक्ति अंको पर रूपयें पैसो का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ अशोक नगर निवासी ओमप्रकाश सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 1100 रुपए जब्त किया गया है। वही सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...