बिलासपुर

पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अधिकारी से 4.50 लाख रुपये की राशि लेने और बाद में सोलर पैनल स्थापित नहीं करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुरम कॉलोनी, राजकिशोर नगर निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ पाण्डेय एसईसीएल से सेवानिवृत्त अर्ध-शासकीय अधिकारी हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि नवंबर 2025 में जितेन्द्र कुमार मौर्या, कुलविंदर सिंह धालीवाल और ट्रेवर हैंडरी मेंडिस उनके घर सर्वे करने पहुंचे थे। आरोपियों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया और करीब दो माह में काम पूरा करने का आश्वासन दिया। शिकायत के मुताबिक पाण्डेय ने आरोपियों के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कुल 4.50 लाख रुपये का भुगतान किया। इसमें 1 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपये RTGS के माध्यम से, 5 दिसंबर को 1.50 लाख रुपये चेक के जरिए तथा 9 जनवरी 2026 को 1 लाख रुपये RTGS से कुलविंदर सिंह धालीवाल के खाते में ट्रांसफर किए गए। राशि का पूरा भुगतान होने के बावजूद सोलर सिस्टम स्थापित नहीं किया गया। पीड़ित का आरोप है कि कई बार संपर्क करने पर आरोपी फोन नहीं उठाते थे और फोन उठाने पर काम जल्द कराने का आश्वासन देते रहे। जनवरी से कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो सोलर पैनल लगाया गया और न ही राशि वापस की गई। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने जितेन्द्र मौर्या, ट्रेवर हैंडरी मेंडिस और कुलविंदर सिंह धालीवाल के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी