मुंगेली

जल संकट से हारकर रामगढ़ के सरपंच ने दिया इस्तीफा

आकाश दत्त मिश्रा

जुलाई महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार भी सावन माह है, लेकिन बारिश का दूर-दूर तक पता पता नहीं। इसके चलते पूरे संभाग में अकाल की स्थिति है। इस वर्ष फरवरी के बाद से ही ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि की स्थिति है। जल संकट से उबर ना पाने की स्थिति में एक सरपंच ने अपने पद से इस्तीफा तब देने का फैसला कर लिया है। हैरान करने वाली यह खबर मुंगेली क्षेत्र के रामगढ़ जनपद पंचायत से आयी है। यहां लंबे वक्त से जल संकट है और ग्रामीणों की शिकायत का निराकरण तमाम प्रयासों के बावजूद सरपंच संजय सोनी नहीं कर पाए। अपनी बेबसी से दुखी होकर उन्होंने सरपंच पद से त्यागपत्र देने का निर्णय किया है। रामगढ़ के सरपंच संजय सोनी के इस फैसले से सभी हैरान हैं। उनकी शिकायत है कि उनके इलाके में सूखे की मार है। लोग पीने के पानी तक को तरस रहे हैं , लेकिन बार-बार उनके द्वारा मौखिक और लिखित शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया। वे खुद को लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं पा रहे है, इसलिए विवश होकर उन्होंने अपना त्यागपत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया है । पूरे गांव में सरपंच के त्यागपत्र देने की चर्चा है। लोग यह भी कह रहे हैं कि अधिकारियों की गलती की वजह से उन्हें त्यागपत्र नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे समाधान नहीं होगा उल्टे एक संवेदनशील सरपंच को ग्रामीण खो देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,