बस्तर छत्तीसगढ़

नहाने तालाब में उतरे 3 मासूमों की डूबकर मौत…गांव में पसरा मातम, तीनों दोस्त एक साथ पहुँचे थे तालाब

रमेश राजपूत

बस्तर – जिले से तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख पास ही मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक वे उन्हें बाहर निकालते तब तक तीनों की मौत हो गई थी। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नगरनार में स्थित गोदीमुंडा तालाब में अक्सर इलाके के ग्रामीण, बच्चे, महिला, पुरुष सब नहाने जाते हैं। गुरुवार की दोपहर गांव के ही प्रियांशु कश्यप (08), प्रमोद गोएल (09), विक्की बेसरा (08) ये तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए थे। फिर नहाने के लिए तालाब में उतरे। बताया जा रहा है कि बच्चे एकाएक गहरे गड्ढे में चले गए थे। तीनों जब डूबने लगे तो तालाब के पास ही मौजूद गांव के अन्य ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद गांव वालों ने बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाई। तीनों मासूमों को बेसुध अवस्था में तालाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें फौरन नगरनार के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मासूमों के घर आसपास ही हैं और उनमें गहरी दोस्ती थी। सभी के शवों को जगदलपुर महारानी अस्पताल लाया गया।

परिजनों से मिले कलेक्टर और विधायक

इस हादसे की जानकारी जैसे जी बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार और जगदलपुर विधानसभा से विधायक रेखचंद जैन को लगी, दोनों अफसर-नेता भी महारानी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों से मुलाकात की। कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि, घटना बेहद दुखद है। तीनों मृत बच्चों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी