रतनपुर

सड़क पर पैदल जा रहे ग्रामीण को कार ने मारी ठोकर, मौके पर ही हुई मौत….भागने की कोशिश कर रहा चालक गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के घासीपुर में देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सड़क पर पैदल चल रहे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम घासीपुर निवासी भागवत प्रसाद मरावी पिता बौना राम मरावी उम्र 45 वर्ष सड़क किनारे पैदल चल रहा था, जिसे कार क्रमांक सीजी 15 सी एल 5583 के चालक ने अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर चोंटे लगने की वजह से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, वही भागने की कोशिश में लगे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया वही कार चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रदेश के 14 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला... बिलासपुर की कमान रामेश्वर जायसवाल को, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी...आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे की वजह... ईंटों से लदी ट्रैक्टर पलटी, युवक और बच्चा घायल मल्हार: कुटेला डेम में फोटो खींचने को लेकर विवाद.. सरपंच के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज एक मोबाइल ने खोला चार हत्याओं का राज... दो डबल ब्लाइंड मर्डर, दो गांव और एक ही गैंग, मस्तूरी:- 20 हेक्टेयर जमीन पर दो विभाग आमने-सामने.... मनरेगा का तालाब या रेशम पालन का प्रोजेक्ट? जनद... सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत... पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला... गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार निखिल हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा और एसआईटी जांच की मांग...परिजनों ने कहा घटना सुनियोजित ...