रायपुर

प्रदेश के 14 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला… बिलासपुर की कमान रामेश्वर जायसवाल को,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रही तबादलों की अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। राज्य सरकार ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से ठीक पहले शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही कई ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में रामेश्वर जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को सक्ती जिले का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा रायपुर, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बीजापुर सहित अन्य जिलों में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। राज्य सरकार ने केवल जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि लोक शिक्षण संचालनालय में भी प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

शिक्षा विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। शिक्षा जगत से जुड़े जानकारों का मानना है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता पर निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिल सकती है।

सरकार की मंशा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की बताई जा रही है। नए शिक्षा सत्र के आरंभ से पहले हुए इस जंबो तबादले से प्रदेशभर के स्कूलों में प्रशासनिक कसावट आने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला