मस्तूरी

ट्रैक्टर तेज चलाने से रोका तो घर घुसकर की मारपीट, गंभीर रूप से घायल ग्रामीण ने की एफआईआर…मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

ट्रैक्टर चालक की गुंडागर्दी घर घुसकर की मारपीट गंभीर रूप से घायल हुआ ग्रामीण

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के कोनी गांव में दुकान के पास खड़े ग्रामीणों ने तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर को धीरे और सम्भाल कर चलाने की नसीहत देना भारी पड़ गया, नसीहत से नाराज ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी, जिससे भी गुस्सा शांत न होने पर देर रात फिर घर मे घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोनी निवासी बेदराम केंवट अपने साथी के साथ शादी का निमंत्रण देने गांव में निकले थे, जो गांव के ही एक दुकान के पास खड़े थे, तभी आंक डीह की ओर से आरोपी दीपक, दिपेश्वर एवं दो अन्य साथी बैठकर तेज गती से आ रहे थे,

जिन्हें धीरे और सावधानी से ट्रैक्टर चलाने के लिए जब पीड़ित ने कहा तो आरोपियों ने तू कौन होता है मना करने वाला कहकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, जहाँ विवाद शांत होने पर सभी वहां से चले गए, फिर देर रात पीड़ित अपने घर में था जहाँ फिर से आरोपी दीपक, दिपेश्वर एवं उनके अन्य दो साथी घर में घुसकर गंदी-गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का, लात, बेल्ट से मारपीट किये है, जिससे घायल पीड़ित को हॉस्पिटल पहुँचाया गया है वही पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपक , दिपेश्वर एवं दो अन्य साथी के खिलाफ 294-IPC, 506-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों...