बिलासपुर

निजात अभियान:- 12 किलोग्राम गाँजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… घर में रखकर गाँजा खपाते थे क्षेत्र में

पुलिस की छापेमारी में लगातार पकड़े जा रहे नशे के कारोबारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अवैध गांजा संग्रहण कर क्षेत्र में बेचने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को सूचना मिली कि देवरियापारा श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गाँजा का संग्रहण कर रखा हुआ है और पुलिस की निगाहों से बचकर बिक्री करता है जिस पर कोटा पुलिस ने देवरियापारा में दबिश दी। जहां लमकेना निवासी गजानंद गिरी गोस्वामी और देवरियापारा निवासी कान्हा गिरी गोस्वामी वहां मौजूद थे जिस घर में दोनों आरोपी मौजूद थे। वहां रखे एक संदूक में पुलिस को 12 किलो गांजा मिला है। जिसे जब्त कर कोटा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू ,उनि.हेतराम सिदार, आर. भोप साहू, जलेश्वर साहू का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां...