सीपत

चरित्र शंका ने फिर ली एक जान….आरोपी पति ने तकिए से मुंह दबाकर उतारा था मौत के घाट…आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी के किसी और से फोन पर बात करने से पति था नाराज…. चरित्र संदेह में रात में सोते वक्त तकिए से मुँह दबाकर कर दी हत्या

उदय सिंह

सीपत – पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया है, जिसनें हत्या को छुपाने का प्रयास भी किया, लेकिन मृतिका के परिजनों के संदेह जताने और पुलिस को सूचना देने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु निवासी लखेश्वरी मैत्री की लाश सुबह उसके कमरे के बिस्तर में मिली थी, जिसकी जानकारी मृतिका के बड़े बेटे ने फोन पर अपने मामा को दी कि उसकी माँ सुबह जगाने से नही उठ रही है, तब मृतिका के भाई और परिजन मौके पर पहुँचे, जिन्होंने देखा कि मृतिका के चेहरे और गले, कान में खरोच के निशान है जिससे हत्या होना प्रतीत हो रहा है उन्होंने तत्काल सीपत थाने पहुँचकर इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू की,

शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया, जहाँ से गला घोंटकर हत्या किए जाने का पता चला, पीएम रिपोर्ट के आधार पर संदेही पति घनश्याम सिंह ठाकुर पिता नीलकंठ ठाकुर उम्र 48 साल निवासी निरतु से पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, उसने बताया कि वह जब भी बिलासपुर जाती थी अकेली घूमती थी, मना करने पर नही मानती थी, वही घटना की रात आरोपी बिलासपुर से रात 9:30 बजे जब घर पहुँचा था तो मृतिका कान में ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रही थी, तब फिर से आरोपी ने उसे मना किया तब उनके बीच विवाद भी हुआ, तभी आरोपी पति ने उसकी हत्या करने की ठान ली और अपने बच्चे के सोने का इंतजार करने लगा, रात 11- 12 बजे के लगभग आरोपी पति ने मृतिका का मुँह तकिए से दबाकर हत्या कर दी, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक हरीश चंद्र टांडेकर, उपनिरीक्षक एस. एफ. केरकेटटा, सउनि शिव सिंह बक्साल, आर. डेविड कुमार, आर चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आर दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...