बिलासपुर

नौकरी के लिए वेबसाइट में सर्च करना एक बेरोजगार महिला को पड़ गया महंगा….शातिर ठगों ने विभिन्न किस्तों में 3 लाख 89 हजार रुपए की ठगी को दिया अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बेरोजगार महिला को नौकरी डॉट कॉम में जॉब ढूंढना महंगा पड़ गया है, जिसमें अपना नंबर और अन्य डिटेल देने के बाद अज्ञात ठगों ने उनसे फोन किया और अपने आप को नौकरी डॉट कॉम से बता झांसे में लिए, फिर रजिस्ट्रेशन, बीमा, इंटरव्यू के नाम पर किस्तों में पैसे ऑनलाइन जमा कराते रहे, ऐसा करते हुए अज्ञात ठगों ने 389131 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है, मामले में पीड़िता को अपने साथ ठगी का अहसास होने पर इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला घर में रहती है और बेरोजगार है जिसने इंटरनेट पर नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए अपना बायोडाटा जमा किया था,

जिसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके दिए नंबर पर कॉल किया और अपने आप को नौकरी डॉट कॉम से होना बताया और रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कार्यो के लिए लगातार फोन कर पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराते रहे, ऐसे करते हुए पीड़िता से कुल 389131 रुपए विभिन्न किस्तों में ठग लिए गए, अपने साथ ठगी होने का अहसास होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,