छत्तीसगढ़रतनपुर

ट्रैक्टर में दबने से चालक की मौत, चार गंभीर, दो घायल, 10 लोगों को आई मामूली चोटें

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में लाकर भर्ती कराया । जहां पर प्रथम उपचार उपरांत सभी लोगों को बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

ग्रामीण अंचल बहेरा मुड़ा से भैसाझार विवाह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भैसाझार रास्ते में पलट गई । जिस वजह से घटनास्थल पर ही ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई है । वहीं 4 लोगों को गंभीर चोटे आई है, जबकि 2 ग्रामीण घायल हैं । वही 10 लोगों को मामूली चोटे आना बताया जा रहा है । जिन्हें 108 ,112 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में लाकर भर्ती कराया गया है । जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्रथम उपचार उपरांत उन्हें बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है । वही फिलहाल रतनपुर पुलिस परिजनों से पंचनामा बयान लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है । जहां पर डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को पुलिस ने मृतक के शव को सौंप कर जांच में जुटी है ।

बहेरा मुड़ा़ से ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर भैसाझार में रतीराम पुरसेंगे की पुत्री की विवाह में शामिल होने के लिए जा रहे थे । उनके यहां हरदियाही है । वहीं शाम 4 बजे उनके घर बरात आने वाली है । जहां उनके घर विवाह में सम्मिलित होने जाते वक्त रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलट गई । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 और 108 को दिया । जहां पर घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रेक्टर के नीचे दबे सभी लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला । जिसमें घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक दीपक मरावी पिता शगुन सिंह मरावी उम्र 22 वर्ष बहेरा मुड़ा निवासी की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई है । जबकि कुमारी अनीशा गोड़ पिता भुजा राम गोड़ उम्र 12 वर्ष चपोरा , श्यामा बाई पति गनेश गोड़ उम्र 60 वर्ष बहेरा मुड़ा, मेघईया बाई पति नारायण सिंह उम्र 60 वर्ष बहेरा मुड़ा, केजिया बाई पति मान सिंह उम्र 50 वर्ष पथेरा पारा, चंद्रिका बाई मरावी पति रघुवीर सिंह उम्र 50 वर्ष करगी रोड चंदोरी, सुरेखा बाई पति भुजाराम उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में लाकर भर्ती कराया । जहां पर

प्रथम उपचार उपरांत सभी लोगों को बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है । जिसमें 4 लोगों को पुलिस के द्वारा गंभीर चोटे आना बताया जा रहा है । वहीं 2 लोगों को घायल बताया जा रहा है जबकि 10 लोगों को ग्रामीणों के द्वारा मामुली चोटे आना बताई जा रही है ।
इस मामले में रतनपुर पुलिस परिजनों से पूछताछ उपरांत पंचनामा बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दी । जहां पर डॉक्टर विजय चंदेल के द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात रतनपुर पुलिस अंतिम दाह संस्कार के लिए परिजनों को मृतक के शव को सौंप दिया है । वही फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है । जबकि इस मामले में डॉ विजय चंदेल का कहना है कि ट्रैक्टर के नीचे मृतक का गला दबने से उसकी हड्डी टूट गई है जिसके वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,