बिलासपुर

सिम्स पार्किंग से मरीज के परिजन की बाइक चोरी, लॉक डाउन में भी चोरों की करतूत…पुलिस जुटी विवेचना में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अंचल के सबसे बड़े शासकीय हॉस्पिटल में एक बार फिर अज्ञात चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। कोरोना संक्रमण के भय और लॉकडाउन की बंदिशों के बीच अज्ञात चोर वाहनों की रैकी कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। एक ऐसा ही मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश में आया है, जिसमे मुंगेली जिले के ग्राम सिलदहा के रहने वाले मनुराज वर्मा ने सिम्स हॉस्पिटल के पार्किंग से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक 29 अप्रैल को उसकी चचेरी बहन छत से गिर घायल हो गई थी। जिसका ईलाज कराने सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर आये थे। प्रार्थी के चाचा गौरी शंकर ने संजय वर्मा से मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 28 B 8613 को मांग कर सिम्स अस्पताल जाने के लिये लाये थे। उक्त बाइक से वह सिम्स पहुंचे थे। जहां प्रार्थी के चाचा के लड़की का इलाज कराया जा रहा था। इस दौरान प्रार्थी ने दो मई को सिम्स हॉस्पिटल के पार्किंग में बाइक खड़ा कर जबड़ापारा चला गया था। लेकिन जब वह तीन मई की सुबह हॉस्पिटल पहुचा तो पार्किंग से बाइक गायब थी। आसपास बहुत ढूंढने के बाद भी प्रार्थी को बाइक नही मिली। जिससे हताश होकर उसने मामले की शिकायत अब सिटी कोतवाली पुलिस से की है, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दे रहे चोर..

बीते कई वर्षों से सिम्स हॉस्पिटल परिसर में चोरो का आतंक अंचल के मरीजो के लिए परेशानी का सबब बना हुए है। जिनकी दहशतगर्दी एकबार फिर शुरू होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे में घटना को अंजाम तक पहुचा रहे है। क्योंकि मनुराज वर्मा ने भी दो मई की दोपहर को 3 बजे के बाद बाइक सिम्स के पार्किंग में खड़ी की थी और सुबह 7 बजे उसकी बाइक मौके से गायब थी, ऐसे में कयास तो यही लगाया जा रहा है की अज्ञात चोरों ने सुने पन का फायदा उठा रात को ही बाइक चोरी की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...